अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़। सासनी गेट क्षेत्र में बुधवार को कब्रिस्तान पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे सपाइयों ने विरोध किया। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने बताया कि थाना सासनी गेट के सामने एक पुराना कब्रिस्तान है। जोकि काला महल निवासी मुस्लिम रंगरेज समाज का है। असामाजिक तत्वों के द्वारा कब्ज़ा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कब्रिस्तान पर कार्य कर रहे मजदूरों से बात की तो वो कोई जवाब नही दे सके। अलीगढ़ में साजिश हो रही है कि कब्रिस्तानों पर अवैध रूप से भूमाफिया कब्जा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। फर्जी तरीके से कमेटी बनाई जा रही है, जिससे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। सपा ने जिला प्रशासन से मांग की ऐसे भूमाफिया पर कड़ी कार्यवाही करें। आसिफ अल्वी, हफ़ीज़ अब्बासी, मो उमर, सलामुद्दीन अब्बासी, आमिर आबिद ,ज़ुबैर गाज़ी, इरफान खान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.