कोडरमा, अक्टूबर 5 -- चंदवारा। प्रखंड के चंदवारा पूर्वी पंचायत से 5 अक्टूबर को सांसद तीर्थ यात्रा का पहला जत्था रवाना किया जाएगा। यह जानकारी चंदवारा मंडप भाजपा ने दी। भाजपा ने बताया कि इस जत्थे का नेतृत्व हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव करेंगे। पहले जत्थे में 65 तीर्थ यात्री शामिल होंगे, जिन्हें काशी विश्वनाथ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज त्रिवेणी संगम और विंध्याचल के धार्मिक स्थलों के लिए विदाई दी जाएगी। विदाई समारोह दुर्गा मंदिर, चंदवारा से आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.