मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मुरादाबाद। 3 जनवरी को सिविल लाइन्स स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे से क्रांतिकारी, शिक्षाविद सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई जाएगी। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके दिए गए योगदान पर चर्चा की जायेगी। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यक्रम होगा। इसमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण आदि शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...