गंगापार, जनवरी 3 -- शनिवार को विश्वकर्मा मार्केट बीरगंज में कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 29 जनवरी को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की यमुनापार में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। तत्पश्चात भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अशफाक अहमद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के विचार मुख्य रूप से शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थे, खासकर महिलाओं और दलितों के लिए उनका मानना था कि शिक्षा ही अज्ञानता और शोषण को मिटाने की कुंजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...