आरा, जनवरी 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के एचडी जैन कॉलेज में आइसा की ओर से सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। वहीं श्रद्धांजलि सभा कर एंजेल चकमा को याद किया गया। साथ ही न्याय की मांग की गई। आइसा नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों त्रिपुरा राज्य के एंजेल चकमा की देहरादून में नस्लीय भेद के कारण निर्मम हत्या कर दी गई। चकमा के न्याय के लिए यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया है। संचालन जैन कॉलेज सचिव विवेक कुमार ने किया। आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा ने कहा कि एंजेल चकमा की निर्मम हत्या देश की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर सीधा हमला है। जैन कॉलेज सहसचिव नीतू कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अंधकार से शिक्षा के प्रकाश में लाने वाली माता सावित्रीबाई फूले को आज के समय में सभी छात्रों और खासकर महिलाओं को उनके आदर्श पर चलने की जरूरत है। श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.