लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और उनके पति महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह पूरे महिला समाज, दलितों और वंचित तबकों के संघर्षों को राष्ट्र की ओर से नमन करने जैसा होगा। अनीस मंसूरी ने कहा कि जब देश नारी शक्ति और सबका साथ, सबका विकास की बात कर रहा है, तब यह जरूरी है कि उन ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को भारत रत्न से नवाजा जाए। जिन्होंने नारी शिक्षा और सामाजिक न्याय की नींव रखी। सावित्रीबाई फुले ने 1848 में जब लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला था, तब समाज में महिलाओं को शिक्षा देना पाप समझा जाता था। लेकिन उन्होंने अपने पति महात्मा फुले के साथ मिलकर समाज की रूढ़ियों को चुनौती दी और शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.