रुडकी, मार्च 9 -- अग्रवाल महिला सभा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसके साथ ही सभा के द्विवार्षिक चुनाव भी करवाए गए। इसमें एक बार फिर से सावित्री मंगला को सभा का अध्यक्ष चुना गया। साकेत कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहले वार्षिक चुनाव करवाए गए। जिसमें सर्वसम्मति से सावित्री मंगला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, सचिव ममता गोयल, कोषाध्यक्ष नमिता माहेश्वरी, सह सचिव डॉ मनीषा अग्रवाल, महिला संयोजिका चेतना और शिखा अग्रवाल को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में 10 लोगों को स्थान दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.