प्रयागराज, जनवरी 4 -- दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा एवं स्त्री मुक्ति लीग के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम महिला शिक्षिकाओं सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की स्मृति में 'सावित्री-फातिमा स्मृति सप्ताह' का शुभारंभ किया गया। अंजलि ने कहा कि जाति विरोधी और स्त्री मुक्ति का कोई भी विमर्श सावित्री-फातिमा की विरासत के बिना अधूरा है। सावित्रीबाई और फातिमा शेख ने समाज की रूढ़ियों, पाखंडों और असमानताओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए तर्क और विज्ञान का मार्ग अपनाया। इस अवसर पर सौम्या, पूजा, निधि, आरती, पूनम, बबिता, उत्कर्ष, आर्यन, पियूष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.