प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा और स्त्री मुक्ति लीग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 'सावित्री-फातिमा स्मृति सप्ताह' के छठे दिन गुरुवार को एलनगंज चौराहे से छोटा बघाड़ा तक मार्च निकाला गया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने अपने समय महिलाओं और दलितों के लिए शिक्षा के द्वार खोले। चंचल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख एक ऐसे समाज की कल्पना करती थीं जहां हर बच्चे को समान और बेहतर शिक्षा मिले। कार्यक्रम में हर्ष, जय, अमन, विधि, साहिना, सोनम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.