मुरादाबाद, जनवरी 2 -- राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला में शुक्रवार को माता सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. स्वदेश कुमारी व शिक्षिका प्रीति ने माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। डॉ. स्वदेश कुमारी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फूले ने बालिकाओं व वंचित वर्गों की महिलाओं के लिए स्कूल खोलकर शिक्षा की अलख जगाई। कार्यक्रम में रिमशा, सिदरा, नेहा, आकांक्षा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...