मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- श्रीराम पॉलिटेक्निक कालेज में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार के साथ विभागाध्यक्षों, स्नेहलता गर्ग, अप्लाइड साइंस विभाग, जोनी कुमार, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, छवि, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, नितिन गुप्ता, कंप्यूटर साइंस विभाग एवं शुभम गुप्ता, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष, नारी शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.