पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जीएलए कॉलेज के वर्चुअल क्लासरूम में शनिवार को एनएसएस के तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा का जयंती मनायी गई। मंच संचालन करते हुए डॉ वीरेंद्र कुमार ने सावित्री बाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा के कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप से डॉ संजय बाड़ा ने सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिह मुंडा के कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों महानुभूतियों ने अपने कार्य से लोगों को प्रभावित किया। जहां सावित्री बाई फुले ने महिला एवं वंचितों के शिक्षा के लिए कार्य किया। उन्हें भारत की प्रथम महिला अध्यापिका मानना चाहिए। जयपाल सिंग मुंडा के झारखंड से इंग्लैंड तक के सफर एवं उनके द्वारा 1928 में हॉकी में ओलम्पिक मेडल जीताने के साथ संविधान सभा में आदिवा...