कन्नौज, जनवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महिला शिक्षा की क्रांतिकारी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने बचपन से ही समाज में व्याप्त भेदभाव और गैर-बराबरी के खिलाफ सवाल उठाए और जीवनपर्यंत महिलाओं के अधिकारों तथा शिक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने देश में पहली बार लड़कियों के लिए स्कूल खोलकर महिला शिक्षा की नींव रखी और प्रथम महिला शिक्षिका बनकर इतिहास रचा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार व शिक्षिका अंजना बाजपेयी सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.