औरंगाबाद, जनवरी 3 -- दाउदनगर शहर के पुराना शहर क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-5 महात्मा फुले नगर माली टोला में आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सामाजिक संकल्प के साथ मनाई। इस अवसर पर ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का अभिनंदन भी किया गया। ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने ऐसे दौर में शिक्षा का दीप जलाया, जब महिलाओं का स्कूल जाना समाज के एक बड़े वर्ग को स्वीकार नहीं था। तमाम विरोध और कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्ग को शिक्षित करने का संकल्प नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि समय के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है और आज बेटियां शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार की योजनाओं से बच्चियों को शिक्षा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.