कटिहार, जनवरी 4 -- सेमापुर,संवाद सूत्र सेमापुर ओपी क्षेत्र के बोरो पार सिक्कट से सावित्रीबाई फुले जंयती के मौके पर जन जागरण शक्ति संगठन युवा क्लब एवं नवदृष्टि शिक्षक केंद्र द्वारा रैली निकल गई। रैँली में छात्र छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। जन जागरण शक्ति संगठन कीरीना देवी, जयमंती कुमारी ने बताया सावित्रीबाई फूले के जयंती के अवसर पर रैली बोरोपार सिक्कट से निकलते हुए सेमापुर चौक पहुंची एवं पुनः सेमापुर से सिक्कट पहुंच गई। इस मौके पर रीना देवी, जयंती कुमारी ने कहा भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जय जयकार के नारे लगाए साथ ही सावित्रीबाई फुले के योगदानों के बारे बताया गया । महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में सावित्रीबाई फुले का विशेष योगदान रहा है। सावित्री बाई फूले ने महिलाओं को लेकर तमाम रूढ़ियों और जड़ताओं का हल शिक्षा में ढू...