लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी लोहरदगा द्वारा महिलाओं के लिए 14 दिवसीय निःशुल्क मुलायम खिलौना निर्माण और विपणन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएलएफ भंडरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक आफ इंडिया भंडरा शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक कौशल विपिन चंद्र एवं आरसेटी निदेशक सुरेश भगत द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मुलायम खिलौनों का व्यवसाय आय का एक सशक्त और स्थायी स्रोत बन चुका है। यह व्यवसाय कम लागत में अधिक लाभ देने वाला है तथा महिलाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.