बागेश्वर, जनवरी 3 -- जिले में सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा, सम्मान और विचार-विमर्श के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला एससी-एसटी शिक्षक एसोशिएशन बागेश्वर के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण करते हुए की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने सामाजिक भेदभाव, विरोध और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बालिकाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीपक जलाया। जिला एससी-एसटी शिक्षक एसोशिएशन के जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.