बिजनौर, जनवरी 3 -- नजीबाबाद के सत्य विहार कॉलोनी स्थित डॉ सहदेव के आवास पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। शनिवार को सत्य विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। भंन्ते संघरतन ने बुद्ध वंदना एवं पंचशील का पाठ सम्पन्न कराया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं की शिक्षा का बीड़ा उठाया, जब समाज में इसके लिए अनेक बाधाएँ थीं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और अपने कार्यों से नारी मुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.