गंगापार, मार्च 10 -- अपना दल एस गंगापार इकाई की सातों विधानसभाओं में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसी क्रम में सोरांव विधानसभा की मासिक बैठक ग्राम सभा जमुई के पिपरी मोड़ तिराहे पर विधानसभा अध्यक्ष सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांस्कृतिक मंच के जिला अध्यक्ष रामदेव मधुर ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव सुभाष पटेल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लड़कियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.