प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़। सम्राट अशोक महान पुस्तकालय मौर्य नगर पल्टन बाजार में शनिवार दोपहर मौर्य सभा प्रतापगढ़ की महिला विंग की ओर से माता सावित्री बाई फुले व फातिमा शेख की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान दोनों विभूतियों के अतुलनीय योगदार पर चर्चा हुई। सैकड़ों महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जयंती मनाते हुए उनके चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमला मौर्य व संचालन दिव्या मौर्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...