मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने पहाड़ी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय उमरिया के बच्चों के साथ भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनायी। इस दौरान कुलपति ने बच्चों को सावित्रीबाई फुले के जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और सामाजिक सुधार में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने तमाम सामाजिक बाधाओं के बावजूद शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया। नारी सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे। कुलपति ने बच्चों के बीच चॉकलेट वितरीत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.