प्रयागराज, जनवरी 3 -- सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के मौके पर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। दारागंज स्थित गंगा मूर्ति के समीप पार्क में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं के बीच शिक्षा की अलख जगाई जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने के अधिकार के खिलाफ था। मौजूदा समय में सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें। इस मौके पर सौरव सिंह, इंद्रेश चंद्रा, आकाश सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, मनोज निषाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...