मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। शनिवार को माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालने हेतु एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। निवर्तमान अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। यहां नव निर्वाचित महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद, महेन्द्र पाल सिंह, विनीत कुमार, रघुवीर सिंह, महेन्द्रपाल सिंह, विमलधीर, जयप्रकाश सिंह, योगराज सिंह, डॉ. विनीत कुमार, जितेन्द्र कुमार जोली, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...