आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की तफ से शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने सावित्री बाई फुले के शिक्षा, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बनाया। महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रासंगिक है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर रियाजुल हसन, तेज बहादुर यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, अजीत राय, मो. आमिर, शीला भारती, सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.