पटना, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को सावित्री बाई फुले जयंती का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने महिला शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का हथियान बनाकर पूरे समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का जीवन आज भी हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। मौक पर पार्टी नेता हिमांशु पटेल, सुभाष चंद्रवंशी, रामशरण कुशवाहा, वीरेंद्र दांगी, नितिन भारती, खुर्शीद अहमद, सौरभ सागर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.