रामनगर, दिसम्बर 24 -- रामनगर। महिला एकता मंच ने बैठक कर तीन जनवरी को शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये कार्यक्रम मालधन के चंद्रनगर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। बुधवार को महिला एकता मंच की मालधन चंद्रनगर में आयोजित बैठक में महिलाओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में हुई कार्रवाई पर चर्चा की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस मौके पर ममता आर्य, सोनी, सरला देवी, विनिता टम्टा, ममता, भगवती आर्य, देवी आर्य, अल्का, सरस्वती जोशी आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.