मेरठ, जनवरी 4 -- मुंडाली। गढ़ रोड स्थित समयपुर गांव में शनिवार को भागीरथी सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई ज्योतिबा फुले की 195वी जयंती हर्षोंल्लास से मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा व उत्थान के लिए जो अतुलनीय कार्य किए उनके लिए हम सदा कृतज्ञ रहेंगे। इस अवसर पर फिरेराम धनतला, अजय त्यागी सुशील चौहान कुलदीप तोमर, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, दुष्यंत तोमर, अरविंद तोमर जितेंद्र त्यागी, सुभाष सैनी प्रधान समयपुर, राकेश प्रधान आलमपुर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.