विकासनगर, मई 28 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में बुधवार को वीर सावरकर जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी और भारतीय संस्कृति का मार्गदर्शक बताया। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट और भारत रक्षा मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री रघुनाथ सैनी ने सावरकर के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य भट्ट ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर न केवल एक क्रांतिकारी थे, बल्कि एक राजनीतिक विचारक, लेखक और हिंदुत्व के सिद्धांतकार भी थे। साल 1922 में उन्होंने हिंदुत्व की अवधारणा विकसित की। उन्होंने स्वयं को 'वीर' की उपाधि दी और अपनी आत्मकथा चित्रगुप्त नाम से प्रकाशित की। बताया कि सावरकर ने 1904 में फर्ग्यूसन कॉलेज, पुणे में पढ़ाई के दौरान अभिनव भारत नामक गुप्त संस्था की स्थापना की। इसके माध्यम से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.