सिमडेगा, जुलाई 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सावन के पहले दिन शुक्रवार को लोगों ने श्रद्धा-भक्ति पूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर था। शिवालयों में प्रात:काल से हीं भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। लोगों ने भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, अक्षत, नवैध आदि अर्पित कर और दूध तथा जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। कई भक्तों ने भगवान शिव को भांग एवं धतुरा का भी भोग लगाया। इस अवसर पर शिवालयों में बोलबम और हर हर महादेव के स्वर गूंजायमान रहें। शहर के प्राचीन शिवालय सरना मंदिर, केलाघाघ स्थित शिव मंदिर, श्री सर्वेश्वरी समूह, महावीर मंदिर, गुलजार गली, सामटोली, गोतरा कुम्हारटोली, ठाकुरटोली, जलपथ प्रमंडल स्थित शिवालयों में काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इधर करंगागुड़ी, केतुंगाधाम और श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.