पटना, मई 10 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। उनके एक पोस्ट को लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा है। तेजप्रताप ने कहा था कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है, पाकिस्तान से टक्कर लेते उनकी जान भी चली गयी तो धन्य हो जाएंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की विधायक बहू दीपा मांझी ने फिर बड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीपा मांझी ने कहा है कि तेज प्रताप इतना रंग बदलते हैं कि उनसे बहुरूपिया भी शरमा जाएगा। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एमएलए ने सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दीपा मांझी ने लिखा है कि अपने तेजू भैया बहुरूपिया को भी शरमा देते हैं। रूप-रंग बदलने में गिरगिट को भी मात देते हैं। वे मौसम के हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.