वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता कैंट से रथयात्रा तक रोप-वे का संचालन सावन से शुरू होगा। नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लि. (एनएचएलएमएल) प्रबंधन इस जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण कराने की तैयारी कर रहा है। कैंट और रथयात्रा के बीच रोप-वे स्टेशन का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। फिनिशिंग का काम कराया जा रहा है। बिजली विभाग ने भी कैंट से रथयात्रा के बीच केबल बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। पेयजल, सीवर और गैस पाइप लाइन शिफ्ट हो गई है। अगले दो सप्ताह में शासन को प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी जाएगी। पीएमओ की स्वीकृति के बाद आगे की कार्ययोजना पर काम होगा। कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा के बीच पहले चरण में रोप-वे का संचालन होना है। करीब 800 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में स्विटजरलैंड के विशेष...