पूर्णिया, जुलाई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सिंह ने नये नियोजन पदाधिकारी के आगमन पर पौधा भेटकर उनका स्वागत किया। नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश के हाथों नियोजन भवन परिसर में आम, अशोक, बेल पत्र, नींबू एवं पपीता का पौधा लगवाया। इस अवसर पर नियोजन कार्यालय के जिला कौशल प्रबंधक प्रेम प्रकाश उज्जैन, दीपक सिंह, निहारिका कुमारी, विभूति विवेक, विवेक यादव ने भी पौधा लगाया। डॉ. अजीत ने कहा सावन के महीने में पौधा लगाने का बहुत महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान पौधे लगाने से आध्यात्मिक और भौतिक लाभ दोनों मिलते हैं। पर्यावरण संरक्षण: पौधे लगाने से पर्यावरण को भी लाभ होता है, क्योंकि वे हवा को शुद्ध करते हैं और बारिश लाने में मदद करते हैं। पेड़ लगाना बहुत ज़रूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...