वाराणसी, जुलाई 5 -- वाराणसी। शिवसेना के नेताओं ने शनिवार को पुलिस आयुक्त को संबोधित पत्रक अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह को सौंपा। उप्र शिवसेना के प्रवक्ता डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि सावन का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस पूरे माह में दूर-दूर से कांवरिए काशी आकर गंगा के पवित्र जल से श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। काशी में मांस और मदिरा की बिक्री से इसकी छवि खराब होती है। मांग किया कि सावन में शहर में मांस और मदिरा न बिके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...