गिरडीह, जुलाई 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में माहुरी समाज की ओर से रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन मिलन समारोह का उदघाटन अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद सावन महीने के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इसके बाद सावन महोत्सव में महिलाएं झूमने लगी। सावन के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। काफी संख्या में महिला सावन मिलन समारोह में पहुंची हुई थी। सभी महिलाएं हरी साड़ी पहनकर पहुंची हुई थी। जिससे सावन मिलन समारोह में चार चांद लग गया। रात तक कार्यक्रम चलता रहा और सावन के गीतों पर महिलाएं झूमती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.