धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बेकारबांध में मंगलवार को आरोग्य भारती महिला आयाम धनबाद की मासिक बैठक सह सावन महिला मिलन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भगवान धन्वंतरि पूजन के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। प्रात कार्यकरिणी सदस्य सह महिला आयाम की रमा सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सावन मिलन के साथ शृंगार प्रसाधन का वितरण किया गया। लजीज व्यंजन के साथ कुछ खेल भी आयोजित किए गए। रमा सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके पर जोर देना चाहिए। मौके पर संगीता शर्मा, किरण सिन्हा, सुषमा प्रसाद, उमा, रीना, शोभा गुप्ता, साधना कुमारी, रोजी कुमारी, सुशीला ओझा, सरिता वर्मा, रुचि गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.