कोडरमा, जुलाई 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सावन माह देवों का देव महादेव का पावन मास माना जाता है। ऐसे में सांपों के जोड़े को देखना व पूजन शुभ माना जाना है। कुछ ऐसा हीं नजारा चंदवारा प्रखंड के उरवां पंचायत में एक खेत में सांप के एक जोड़े को अठखेलिया देकर लोग काफी रोमांचित हुए। धीरे-धीरे गांव के आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंच सांप के जोड़े को खेलते हुए देखा। करीब आधा घंटे तक चले इसे सांपों के इस खेल को लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद करते नजर आये और धीरे-धीरे यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लोगों का मानना है कि सावन माह में इस तरह के दृश्य देखना काफी शुभ माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.