हाजीपुर, जुलाई 16 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. मंगलवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि होने पर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने नागपंचमी गोबरपांचे का त्योहार मनाया। लोगों ने घरों की साफ सफाई व धोने के बाद महिलाएं गाय के गोबर को घर के मुख गेट पर लगाकर उसमें दूभी और लाल रंग का चंदन एवं अरवा चावल लगाया। साथ ही नाग देवता की पूजा अर्चना कर सुख शांति का कामना की। साथ ही हमेशा मां लक्ष्मी को घर में कृपा रहे इसकी कामना की। परंपरा के अनुसार कटहल का कोआ खाना शुभ माना जाता है। घर के सभी सदस्यों ने कटहल का कोआ खाकर त्योहार मनाया। संध्या में नीम का पत्ता, मिट्टी वाला बालू और कुश को गांव के बुजुर्ग से मंत्रोच्चार के साथ पढ़ाया गया। उसके बाद बालू को घर के सभी कमरों में छीटा गया और नीम के पत्ता को घर के सभी गेट पर टांगा गया। बताया गया कि ऐसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.