गया, अगस्त 7 -- सुरधारा कला केंद्र सह संगीत महाविद्यालय में बुधवार देर शाम वृक्ष हमारे मित्र विषय पर जन जागरूकता अभियान के तहत सावन महोत्सव सह पर्यावरण परिचर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण सेवक विपिन बिहारी ने किया। इस अवसर पर कलाकार आराध्या कुमारी ने शंकर तेरी जटा से बहती है गंगा की धारा भजन गाकर आध्यात्मिक माहौल बना दिया। वहीं उत्सवी, शैल, श्रुति, अनिका आदि नन्हीं कलाकारों ने कजरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पर्यावरण परिचर्चा में शिक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि भगवान शंकर स्वयं पर्यावरण के प्रतीक हैं। आयोजक विपिन बिहारी वर्षों से वृक्ष हमारे मित्र विषय पर पौधारोपण करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में साहित्यकार अरुण हरलीवाले, छायाकार रूपक सिंह व पलक रानी समेत कई लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.