रांची, जुलाई 23 -- खलारी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को डकरा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा रांची जिला ग्रामीण की जिला अध्यक्षा नेहा सिंह उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजनल हॉस्पिटल डकरा की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मोर्चा की महामंत्री ममता देवी केसरी के मंच संचालन एवं अतिथि स्वागत से हुई। उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सावन के उत्सव को जीवंत बना दिया। विशेष रूप से कुर्सी रेस प्रतियोगिता और झूले झूलते हुए सावन गीतों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं के बीच सुहाग की निशानी के रूप में ...