जहानाबाद, अगस्त 3 -- कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाओं को नेग में खोईंछा देकर किया गया सम्मानित महिला अधिकारिता और शसक्तीकरण से ही समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना होगी साकार जहानाबाद/ रतनी। निज संवाददाता। शहर स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में श्रावणी महोत्सव का आयोजन डॉ इंदु कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आगत महिलाओं का स्वागत कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ कावेरी वेंकटेश ने अपने उद्बोधन से किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कजरी, झूमर जैसे लोक गीतों के मनमोहक प्रस्तुति से श्रावणी महोत्सव को यादगार बना दिया। कैसे खेले जाऊं सावन में कजरिया.... जैसे कजरी लोक नृत्य से सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ हुआ तो उपस्थित महिलाएं भी झूम उठी। इस दौरान दिव्यांशी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम के दौरान भक्ति का भाव भर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.