चंदौली, अगस्त 2 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आदित्य पुस्तकालय सभागार में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति संगठन की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। संगठन से जुड़ी महिलाओं ने उत्सव में गीत संगीत के माध्यम से खूब मस्ती की। सावन उत्सव में महिलाओं ने सावन के झूलों ने मुझको बुलाया, मैं परदेशी घर वापस आया..., सावन में बदरा उमड़-घुमड़ कर बरसे रे, अब तो घर आजा पिया मोर...आदि सावन के गीत पर महिलाओं ने मस्ती की। रिमझिम बारिश के बीच महिलाएं सावन का आनंद ले रही थी। महोत्सव में नगर की महिलाएं हरे रंग की परिधान में नजर आई। सभी महिलाएं कजरी गीत व संगीत के साथ जमकर झूमी और एक से बढ़कर एक सावन के गीत गाई। साथ ही हरे परिधान का महत्व बताते हुए यह कहा कि यह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। हरियाली ही जीवन का आधार होता है। इसमें सभासद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.