गिरडीह, जुलाई 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। पवित्र महीना सावान को लेकर शनिवार को बगोदर बाजार में सफाई अभियान चलाया गया है। इसके माध्यम से बाजार की सड़कों एवं डिवाइडर पर पसरे गंदगी को हटाया गया। गंदगी हटाए जाने के बाद बाजार का लुक बदल गया। बाजार स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा। बगोदर पश्चिमी के मुखिया सावित्री देवी की पहल से सफाई कराई गई है। उनके पति सह पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो ने निजी खर्च से शनिवार को बगोदर बाजार की साफ-सफाई कराई है। इसमें वार्ड सदस्य विश्वनाथ साव ने भी उनका साथ दिया है। जेसीबी मशीन लगाकर गंदगी को हटाया गया। पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो ने बाजार के लोगों से अपने आसपास साफ- सुथरा रखने की अपील की है। कहा है कि वैसे तो आसपास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए, लेकिन विशेष अवसरों पर इसका ध्यान ज्यादा रखना चाहिए। पवित्र सावन महीने में स्थानीय श्रद्...