कन्नौज, जुलाई 15 -- कन्नौजसंवाददाता। सावन माह के पहले सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही मंदिरों में उमड़ पड़ी। शहर के प्राचीन बाबा गौरीशंकर मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालु दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने लगे थे। भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा का अभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और दूध अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद मांगा। बाबा विश्वनाथ और बाबा कालेश्वर नाथ मंदिरों में भी भक्तों की अपार भीड़ देखी गई। लोगों ने श्रद्धा से ओतप्रोत होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बोल -बम के जयकारे लगाते हुए वातावरण को शिवमय बना दिया। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और जीवन में शांति की कामना की। मंदिरों में स्थ...