नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। अपने परिवार के साथ-साथ लोक कल्याण की कामना की। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। इस बार सावन में चार सोमवार हैं। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाएं सुबह की मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। कुछ भक्तों ने जल तो कुछ ने दूध से भगवान का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, भांग के पत्ते, धतूरा आदि चढ़ाकर मंगल कामना मांगी। कई मंदिरों में तो सुबह के समय लाइन लग गई। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.