आगरा, जुलाई 15 -- जनपद में सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिव मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं, पुरूष व बच्चे गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प व फल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिरों में दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शहर व कस्बों के मंदिरों में शाम के समय भगवान शिव की आरती भी की गई। सोमवार की सुबह लोग गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद शिव मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने सोमवार का व्रत रखकर मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की। तीर्थ नगरी में पुरोहितों के द्वारा यजमानों को भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया। श्रद्धालु गंगा घाटों से कांवड़ में गंगाजल लेकर शिव मंदिरों पर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की मूर्ति का जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा अर्चना की। शहर व तीर्थ नगरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.