आजमगढ़, जुलाई 11 -- आजमगढ़, संवाददाता । देवों के देव महादेव की भक्ति के माह सावन का पहले दिन शुक्रवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। सभी शिवालयों में सुरक्षा के लिए वालेंटियरों के साथ पुलिस तैनाती रही। जबकि प्रमुख शिवालयों पर सीसीटीवी कैमरे से अराजकतत्वों पर निगरानी भी की जा रही है। सावन माह में भगवान शिव के अराध्य का बड़ा महत्व है। इसका वर्णन शिव महापुराणों में भी किया गया है। पूरे सावन माह में शिव की पूजा-अर्चन के साथ ही जलाभिषेक होता है। कथा-पूजन, हरिकीर्तन के अलावा रूद्राभिषेक भी श्रद्धालु करते हैं। सावन के पहले दिन शिवालयों पर पूजन-अर्चन व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का आने का क्रम अलसुबह से ही शुरू हो गया है। मंदिरों पर घंटा-घड़ियाल, बम-बम भोले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.