गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सावन मास के पहले दिन गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन कर भगवान शिव का पूजन किया। शुक्रवार सुबह अपने आवास के शक्तिपीठ में उन्होंने विधिवत भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, दुर्वा, मदार, कमल पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर जल, दूध और ऋतुफलों के रस से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ मठ के आचार्यों व पुरोहितों ने अनुष्ठान संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन भी किया। पूजन के बाद उन्होंने भगवान शिव से चराचर जगत के कल्याण और प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि तथा शांति की मंगलकामना की। सावन माह में भगवान शिव की विशेष आराधना का महत्व बताते हुए उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.