देवरिया, जुलाई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता: सावन मास में शिव मंदिरों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ व महेन्द्रानाथ मंदिर पर पुलिस कर्मियों के साथ ही सीसी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। हर प्रमुख शिव मंदिरों मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। उधर देर शाम अधिकारियों ने शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही बैरिकेडिंग भी देखी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। कुछ कमियां नजर आई तो उसमें तत्काल सुधार करने का अधिकारियों ने निर्देश दिया। सावन मास आज से शुरू हो गया। इस मास में एक महीने तक लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं। गुरुवार की देर शाम से कांवड़ियों का जत्था डीजे के साथ बरहज के सरयू नदी पर पहुंचने लगा। यह जत्था आधी रात के बाद जल लेकर बाबा महेंद्रानाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.