रांची, जुलाई 11 -- खूंटी, संवाददाता। सावन मास के पहले दिन शुक्रवार को जिला के साथ-साथ खूंटी शहर के सभी शिवालय भोलेनाथ की जयकारों से गुंजायमान रहा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में भगवान शिव पर जल चढ़ाने का कार्य सुबह से शाम तक चलता रहा। जिला मुख्यालय स्थित महादेव मंडा, नानकोम स्थित बूचा महादेव, पिपरा टोली स्थित राम मंदिर, भगत सिंह चौक स्थित बजरंग बली मंदिर, मिश्राटोली स्थित दुर्गा मंदिर, नेताजी चौक स्थित दुर्गा मंडप, कचहरी स्थित शिव मंदिर, मुरहू स्थित महादेव मंडा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मौके पर शिवभक्तों ने भोलेनाथ के जयकारे भी लगाए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति व श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...