अमरोहा, जुलाई 29 -- सावन माह के तीसरे सोमवार के चलते सभी मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ देखी गई। अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल से लेकर अन्य शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। पूजा और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें देखी गई। शिवभक्तों ने विधि विधान संग भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार व समाज में खुशहाली की कामना की। हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। सोमवार को भोर होते ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त पहुंचना शुरू हो गए। शिवभक्तों ने अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, 84 घंटे वाला शिव मंदिर आदि पर जलाभिषेक किया। विधि विधान संग आराध्य देव की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की। हर-हर महादेव, बोल बम का जयघोष किया, भव्य आरती हुई। दूध, शहद और जलाभिषेक के साथ भगवान शिव की पूजा की गई। बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.